फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चाचा-भतीजे में लगी जमीन कब्जाने की होड़’

Fri, 26 Aug 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
सरधना विधायक संगीत सोम - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
‘उत्तर प्रदेश में चाचा-भतीजे के बीच जमीन कब्जाने की होड़ मची हुई है। सरकार में शामिल परिवार में कौन कितना जमीन पर कब्जा जमा ले, इसका कोई पता नहीं है। अब कंस रूपी उत्तर प्रदेश की सरकार के लिए भारतीय जनता पार्टी कृ ष्ण बनकर उसका नाश कर देगी। ’
विज्ञापन


यह बात पहासू जा रहे सरधना विधायक संगीत सोम ने पूर्व चेयरमैन राजीव बंसल के आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। सरधना विधायक संगीत सोम ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि प्रदेश सरकार में चाचा भतीजे का ड्रामा चलता रहता है।

हाइवे पर मां-बेटी के साथ हुए गैंगरेप की घटना को लेकर प्रदेश सरकार को गुंडो की सरकार बताते हुए कहा कि यहां बहन-बेटी सुरक्षित नहीं हैं। घटना के बाद फर्जी आरोपी पकड़ कर पुलिस अपनी पीठ थपथपा लेती है। इससे पर्दा उठाने के लिए सीबीआई जांच करानी पड़ती है।
विज्ञापन


बसपा में रहने के दौरान नरेन्द्र मोदी, भाजपा और हिंदुत्व पर कटाक्ष करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या के भाजपा में शामिल होने को लेकर संगीत सोम ने चुप्पी साध ली। उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि सिद्धांतवादी पार्टी होने के कारण स्वामी भाजपा में शामिल हुए हैं। इस दौरान ओमप्रकाश सैनी, जयप्रकाश अग्रवाल, हरिओम मीणा आदि रहे।  

वहीं पहासू रात करीब नौ बजे पहासू पहुंचे संगीत सोम ने जन्माष्टमी  के अवसर पर रामलीला ग्राउंड स्थित शिव मंदिर पर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान मनोज गर्ग, प्रशांत बशिष्ट, मोहित, भूपेन्द्र गौड़, वीरेन्द्र वैद्य, प्रेमपाल शर्मा आदि मौजूद  रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें