अहमदगढ़ । क्षेत्र के गांव खेलिया निवासी नाजिश ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि उनका निकाह करीब 10 माह पहले दिल्ली के थाना अमर विहार क्षेत्र के गांव सुल्तानपुरी निवासी अरमान के साथ हुआ था।
आरोप है कि निकाह में दिए गए दहेज से आरोपी संतुष्ट नहीं था और आरोपी आए दिन ढाई लाख रुपये नकदी की मांग करता। दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी और ससुरालीजन उनका उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि 16 मार्च को पति-अरमान, सास-फरीदा, ससुर-यामीन, नन्द-रेशमा, देवर- फरमान ने एक राय होकर लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद