फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पागल कुत्ते ने 20 लोगों को काटा, तीन को जिला चिकित्सालय में लगा सीरम

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बीबीनगर क्षेत्र के गांव हींगवाड़ा में एक कुत्ते ने 20 से अधिक लोगों को काट लिया। इसमें तीन लोगों के जख्म गहरे होने पर जिला चिकित्सालय भेजा गया। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में तीनों को एआरएस लगाई गई। इसके लिए बृहस्पतिवार को ड्रग वेयर हाउस से जिला चिकित्सालय को एआरएस की 25 वायल और प्राप्त हो गईं। इन्हें ओपीडी में गंभीर रूप से जख्मी लोगाें को लगाया जाएगा। इस माह में अभी तक चार दिन में 12 जख्मी लोगों को एआरएस लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

बीबीनगर क्षेत्र के गांव हिंगवाड़ा में एक कुत्ता पागल हो गया। जो आते-जाते लोगों को अचानक काटने लगा। ग्रामीण बिजेंद्र ने बताया कि गांव में ही सड़कों पर घूमने वाला एक कुत्ता अचानक लोगों को काटने लगा। जिसे भगा देते तो वह दूसरे ग्रामीण को काट लेता। कुत्ते ने करीब 20 लोगों को काट लिया। इसमें अधिकांश बुजुर्ग है। सभी बीबीनगर सीएचसी पर पहुंचे, वहां पर सभी को एआरवी लगा दी गई।
गांव निवासी बुजुर्ग 50 वर्षीय हंशराज, 55 वर्षीय हरचरन व 75 वर्षीय अमर सिंह के जख्म गहरे होने पर एआरएस लगवाने के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। तीनों ने जिला चिकित्सालय पहुंच एआरएस लगवा ली। उधर, जिला चिकित्सालय की ओपीडी में समाप्त चल रही एआरएस की 25 वायल बृहस्पतिवार को ड्रग वेयर हाउस से प्राप्त हो गई। इससे पूर्व जिला चिकित्सालय को 30 अगस्त में ड्रग वेयर हाउस से 10 वायल मिली थी। एआरएस मिलने पर अब जिला चिकित्सालय की ओपीडी से गहरे जख्म वाले मरीजों को दिल्ली रेफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


चार दिन में 12 गहरे जख्म वाले लोगों को लगी एआरएस
जिला चिकित्सालय की ओपीडी में सोमवार से बृहस्पतिवार तक चार दिन में कुत्ता-बंदर काटे के गहरे जख्म वाले 12 लोगों को एआरएस लगाई गई। इसमें खुर्जा निवासी 22 वर्षीय अतुल, नीमखेड़ा निवासी 35 वर्षीय महेश, ऊंचागांव निवासी 62 वर्षीय किशन सिंह, गुलावठी निवासी 41 वर्षीय शिवा, चोला निवासी 31 वर्षीय सविता, इनायतपुर निवासी 54 वर्षीय गजेंद्र, गांव काहिरा निवासी 13 वर्षीय लोकेश, मामन निवासी 30 वर्षीय शमा परवीन, गांव पिलखनवाली 45 वर्षीय लता देवी एवं बीबीनगर क्षेत्र के गांव हिंगवाड़ा निवासी 50 वर्षीय हंशराज, 55 वर्षीय हरचरन व 75 वर्षीय अमर सिंह को एआरएस लगाई गई।


ड्रग वेयर से जिला चिकित्सालय को एआरएस की 25 वायल मिली है। जो गहरे जख्म वाले लोगों को लगाई जाएगी। चार दिन में 12 लोगों को एआरएस लगाई जा चुकी है। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें