फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिया रोशनी से जगमग होंगे गांव, लगेंगी तीन हजार लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
दूधिया रोशनी से जगमग होंगे गांव, लगेंगी तीन हजार लाइटें
विज्ञापन

बुलंदशहर। गांवों में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला पंचायत की ओर से एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए शासन ने जिला पंचायत को तीन हजार एलईडी लाइटें उपलब्ध कराई गई हैं। अगले सप्ताह से गांवों में इन लाइटों को लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई जाएगी।
विज्ञापन

गांवों में प्रकाश व्यवस्था की स्थिति कुछ ठीक नहीं है। पिछले माह में आयोजित की गई जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में जिपं सदस्यों ने इसके लिए आवाज भी उठाई थी। साथ ही मांग थी कि गांवों में एलईडी लाइटें लगाने की प्रक्रिया शुरू कराई जाए। सदस्यों की मांग पर जिला पंचायत अधिकारियों ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। इसके बाद शासन ने अब जिला पंचायत को विभिन्न क्षमता की कुल तीन हजार सेंसरयुक्त लाइटें उपलब्ध कराई हैं। लाइटें लगाने के फर्जीवाड़ा रोकने के लिए शासन ने जियो टैगिंग कराने के भी आदेश दिए हैं, ताकि गांवों में सही प्रकार से लाइटों को लगाया जा सके। लाइटें मिलने के बाद अब बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह से लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। मामले में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी विद्याशंकर पांडेय ने बताया कि शासन से 18, 24, 35 और 45 वाट की कुल तीन हजार लाइटें मिली हैं। इन लाइटों को अगले सप्ताह से लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें