फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल पुराने वाहनों का पंजीयन होगा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
15 साल पुराने वाहनों का पंजीयन होगा निरस्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में 45 साल से अधिक पुराने करीब 45 हजार वाहनों का पंजीयन निरस्त किया जाएगा। पंजीयन निरस्त होने पर वाहन कबाड़ में बदल जाएंगे। एआरटीओ कार्यालय पर विभागीय अफसर 15 साल पुराने वाहनों का डाटा एकत्र करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन मोहम्मद कय्यूम ने बताया कि जिले में 15 साल की मियाद पूरी कर चुके वाहनों की सूची बनाई जा रही है। सूची में 31 मार्च 2006 से पूर्व के वाहनों को शामिल किया जाएगा। ये ऐसे वाहन हैं, जिनके संबंध में वाहन स्वामियों को पूर्व में पंजीयन निरस्त करने का नोटिस जारी किया गया। अब दोबारा वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर अंतिम समय दिया जाएगा, जिससे वाहन स्वामी एनओसी लेकर दूसरे जनपद या राज्य में वाहनों का पंजीकरण करा सके। निर्धारित समय पर पंजीयन न कराने पर वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद न तो इन वाहनों का नवीनीकरण होगा, न फिटनेस और न बीमा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें