फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए छोड़ी प्रधानी, दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। शिकारपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला वीसर की ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए प्रधानी छोड़ दी। उनका चयन आंगनबाड़ी में होने के कारण उन्होंने प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

जिला बाल एवं पुष्टाहार विभाग ने ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे थे। इसमें शिकारपुर ब्लॉक के गांव रसूलपुर नगला वीसर की ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी ने भी आवेदन किया था। मेरिट के आधार पर उनका चयन हो गया लेकिन इसके बाद पता चला कि वह तो ग्राम प्रधान हैं।
ऐसे में विभाग ने उन्हें तीन माह का समय दिया कि वह प्रधान या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता में से किसी एक पद पर रहेंगी। अब उन्होंने प्रधान पद से इस्तीफा ब्लॉक पर सौंप दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रधान लक्ष्मी देवी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।
विज्ञापन

गांव में अब किसी एक ग्राम पंचायत सदस्य को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वहीं, दूसरी ओर समकौला की एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें