फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पढ़ाई के साथ हुनरमंद भी बनेंगी कस्तूरबा की छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को हुनरमंद बनाया जाएगा। रोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें पढ़ाई के साथ ही कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिससे वे 12वीं के बाद जरूरत पड़ने पर स्वरोजगार से जुड़ सकें। प्रशिक्षण के बाद उन्हें प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि जिले में 16 कस्तूबर गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1600 छात्राएं अध्ययनरत हैं। डिबाई, खुर्जा और गुलावठी में कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाएं चलाई जा रही हैं।
गरीब परिवार की छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही रोजगार से भी जोड़ा जाएगा। सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटिशियन, मोबाइल रिपेयरिंग, भोजन पकाने का प्रशिक्षण, बाल्य व बुजुर्ग देखभाल के साथ ही आईटी एंड इलेक्ट्राॅनिक्स समेत अन्य ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें