फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील को हिरासत में रखने पर घिरे कोतवाल

Sat, 17 Jun 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
अधिवक्ता - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बादशाहपुर पंचगईं निवासी अधिवक्ता देवेंद्र प्रताप सिंह ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 21 मई रात साथियों के साथ कार से गांव जा रहे थे। मामन रोड पर नहर पुल के पास पुलिस की जीप ने ओवरटेक किया और जीप को कार के सामने लाकर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


इससे उसमें बैठे देवेंद्र प्रताप सिंह, योगेश व रामवीर सिंह घायल हो गए। देहात कोतवाल अमरेश बघेल और छह पुलिसकर्मियों ने दुर्व्यवहार किया और जेब में रखे 8,600 रुपये निकाल लिए। देवेंद्र प्रताप ने बताया कि हमने खुर्जा विधायक बिजेंद्र सिंह को बुला लिया।

कुछ अधिवक्ता भी कोतवाली देहात पहुंच गए। खुर्जा विधायक ने कोतवाल से घायलों का इलाज कराने और छोड़ने को कहा तो कोतवाल ने नहीं सुनी और रात करीब 2.30 बजे तक अवैध हिरासत में रखा। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें