फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रहे बच्चे का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रहे बच्चे का अपहरण
विज्ञापन

छतारी। कस्बा निवासी एक अपंजीकृत चिकित्सक के पुत्र का शुक्रवार दोपहर अज्ञात आरोपियों ने अपहरण कर लिया। बच्चा उस दौरान घर के बाहर खेल रहा था। परिजनों को अपहरण की जानकारी अपहरणकर्ताओं ने ही फोन पर दी लेकिन उन्होंने कोई फिरौती नहीं मांगी। परिजनों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को सूचना दी है।
कस्बे के आजाद रोड निवासी फरीद अहमद पेशे से अपंजीकृत चिकित्सक हैं। उन्होंने शुक्रवार शाम थाने पहुंच कर तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनका आठ वर्षीय पुत्र शादाब शुक्रवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। करीब ढाई बजे तक उन्होंने अपने पुत्र को घर के बाहर खेलते हुए देखा था। करीब तीन बजे उनके मोबाइल फोन पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। आरोपी ने खुद का परिचय दिए बिना ही सिर्फ इतना कहा कि उनके लड़के शादाब का अपहरण कर लिया गया है। इसके बाद आरोपी ने फोन कट कर दिया। जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घर के बाहर शादाब की काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। मामले में अफसरों ने तीन टीमें गठित कर बच्चे की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। बताया जा रहा है कि मोबाइल के आधार पर आरोपियों के नंबर की लोकेशन अलीगढ़ क्षेत्र में आ रही है लेकिन अफसर अभी कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्चे की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही उसकी बरामदगी कर ली जाएगी। - बजरंग बली चौरसिया, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें