फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गोवा में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में खुर्जा के खिलाड़ियों ने जीते सात पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या- 01
विज्ञापन

- खुर्जा के 15 खिलाड़ियों ने वुशू प्रतियोगिता में किया था प्रतिभाग
- गोवा में 27 से 31 जनवरी तक आयोजित की गई थी वेस्ट जोन की प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
खुर्जा। गोवा में 27 से 31 जनवरी के बीच खेलो इंडिया वेस्ट जोन की वुशू प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें खुर्जा के 15 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वहीं सात खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण समेत सात पदक अपने नाम किए।

खुर्जा मार्शल आर्ट्स अकादमी के चीफ कोच अमित शर्मा ने बताया कि गोवा के मोहन पर्रिकर स्पोर्टस स्टेडियम में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 15 खिलाड़ियों ने अलग-अलग वजन भार में प्रतिभाग किया। पायल सोलंकी और रूपल ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं भूमिका कुमारी व शिवानी ने रजत पदक अपने नाम किया और शिवांजली शर्मा, संगम कुमारी व अंजली ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा छवि कुमारी, रश्मी, आरती चौधरी, लिम्सी, गरिमा भारद्वाज, ऋचा शर्मा, लक्की ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को खिलाड़ी खुर्जा पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। कोच ने बताया कि पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन अगले माह अरुणाचल प्रदेश में आयोजित होने वाली खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। इस मौके पर सुमित शर्मा, रमेश कहरोला, अखिल चौधरी, राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें