फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सीबीएसई नॉर्थ जोन योगासन प्रतियोगिता में जेपी विद्या मंदिर का परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। सहारनपुर में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में जेपी विद्या मंदिर की कक्षा 10 की छात्रा प्रज्ञा शर्मा ने अंडर-17 आर्टिस्टिक योगासन वर्ग में रजत पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में 170 टीमों की करीब 450 बालिकाओं ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 12 अंतरराष्ट्रीय टीमों सहित देश भर से टीमें शामिल हुईं। पूर्वी भारत से गुवाहाटी, भुवनेश्वर, इलाहाबाद, पटना, लखनऊ और रांची की टीमें आईं। दक्षिण से चेन्नई, विजयवाड़ा, पांडिचेरी और नागपुर ने भाग लिया। पश्चिमी भारत से भोपाल, अजमेर, उदयपुर और सूरत की टीमें शामिल हुईं। उत्तर भारत से बुलंदशहर, देहरादून, मेरठ, दिल्ली और चंडीगढ़ की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य नीना चतुर्वेदी ने प्रज्ञा की सफलता पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय छात्रों के शैक्षणिक विकास के साथ उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर भी ध्यान दे रहा है। योगासन कोच अंकित कुमार सुराण और टीम मैनेजर रीना श्रीवास्तव को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें