फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: छत पर सो रहे हलवाई ठेकेदार की गला काटकर हत्या, पत्नी और बच्चे नीचे कमरे में सोते रह गए

Sat, 13 Sep 2025 12:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, औरंगाबाद (बुलंदशहर)

सार

रात में अज्ञात बदमाशों ने युवक को चारपाई पर दबोच लिया और धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगौता थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया में शुक्रवार रात मकान की छत पर सो रहे हलवाई ठेकेदार की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। सुबह अगौता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। गांव गढ़िया निवासी नानक लोधी (32) शुक्रवार की रात मकान की छत पर चारपाई पर सो रहा था। जबकि, उसकी पत्नी रानी बच्चों के साथ नीचे कमरे में सो रही थी। रात अज्ञात बदमाशों ने उसे चारपाई पर दबोच लिया और धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सुबह करीब छह बजे मां नन्नी देवी ने नाली में खून देखा तो वह दंग रह गईं। मकान की छत पर जाकर देखा तो वहां खून से लथपथ नानक लोधी का शव पड़ा हुआ मिला। हत्या की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें