फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर हाईवे पर लगा रहा जाम, लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन भर हाईवे पर लगा रहा जाम, लोग हुए परेशान
विज्ञापन

सिकंदराबाद। हाईवे पर आए दिन लगने वाला जाम लोगों को लिए परेशानी का सबब बन रहा है। रविवार को भी नगर में दिन भर जाम लगा रहा। जाम में फंसने के कारण वाहन चलकों के साथ ही राहगीरों को भी को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार को दिन निकलने के साथ ही हाईवे पर जाम लगन शुरू हो गया। सुबह दस बजे तक नगर हाईवे को पूरी तरह से जाम ने जकड़ लिया। दनकौर तिराहा, दादरी गेट पुलिस चौकी के पास लगे जाम में फंसे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पर यातायात पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और जाम के खुलवाने में जुट गई। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम के हालात में सुधार हुआ। इसके बाद भी नगर हाईवे पर दिन भर जाम के हालात बने रहे। 10 मिनट के रास्ते को वाहन चालकों को तय करने में करीब आधे घंटे का समय लगा। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार नगर हाईवे पर वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण जाम लग जाता है। पुलिस यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए प्रयारत रहती है।
विज्ञापन

कई बार चला अभियान, फिर नहीं सुधरे हालात
नगर हाईवे पर लगने वाले जाम से पार पाने के लिए पालिका ने पुलिस, प्रशासन की मदद से हाईवे पर अतिक्रमण के खिलाफ कई बार अभियान चलाया। मगर उसके बाद भी हालात में सुधार नहीं हो सका। अभियान के समाप्त होने के बाद फिर से दुकानदार हाईवे पर अतिक्रण कर लेते हैं। वही हाईवे किनारे अवैध पार्किंग में वाहनों का खड़ा होने लगते हैं। डग्गामर वाहन भी हाईवे किनारे व हाईवे पर खड़े होकर सवारियां बैठाने लगते हैं।
विज्ञापन

कोट
जाम की समस्या के समाधान के लिए पालिका के साथ बैठक कर ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। जाम की समस्या को समाप्त करने के लिए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राकेश कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें