फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रिश्वत की ऑडियो वायरल होने पर दरोगा-सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। रामघाट थाने में तैनात चालक की ऑडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने दरोगा और आरोपी चालक सिपाही को लाइन हाजिर किया है। साथ ही आगे की जांच के लिए सीओ को निर्देशित किया है।
विज्ञापन


रामघाट थाने में तैनात वाहन चालक विनोद और गांव नॉजिलपुर निवासी एक व्यक्ति का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में आरोपी सिपाही विनोद गांव निवासी व्यक्ति से एक मामले के निपटारे के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। ऑडियो में आरोपी विनोद साफ कह रहा था कि रुपये देने के बाद वह थाना प्रभारी से मामले को निपटवा देगा। ऑडियो वायरल होने के बाद अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई। इसके बाद अब एसएसपी श्लोक कुमार ने आरोपी दरोगा सीलेश गौतम और चालक विनोद को लाइन हाजिर किया है। एसएसपी ने बताया कि दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आगे की जांच के लिए सीओ को निर्देशित किया है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें