फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील किए सेंटर पर होता मिला अल्ट्रासाउंड, हुई कार्रवाई

विज्ञापन
डिबाई में अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण करते एसडीएम और स्वास्थ्य अधिकारी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
सील किए सेंटर पर होता मिला अल्ट्रासाउंड, हुई कार्रवाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रदेश में एक ही रेडियोलॉजिस्ट के नाम पर 20 अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित होने पर जिले में चार माह पूर्व एक अल्ट्रासाउंड सेंटर सील किया गया था। बुधवार को शासन के निर्देश पर जिलेभर में चले विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान एक सेंटर खुला मिला। इस पर स्वास्थ्य और प्रशासनिक अफसरों ने फिर उसे सील कर दिया। वहीं, जिलेभर में 15 अल्ट्रासाउंड सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के तहत राज्य समुचित प्राधिकरण द्वारा सात अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक जनपद समेत प्रदेशभर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। अभियान के तहत पहले दिन 15 अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अफसरों को डिबाई क्षेत्र में जून माह में एक सील हुआ अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित मिला। चिकित्सक अधीक्षक डॉ. सीपी गौतम ने बताया कि जून माह और सितंबर माह में संबंधित सेंटर को सील किया गया था। संचालक द्वारा सील को तोड़कर अवैध रूप से सेंटर का संचालन किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान सील हटी मिलने पर गेट को फिर सील कर दिया गया है। साथ ही संबंधित को नोटिस जारी कर सेंटर पर हुए अल्ट्रासाउंड के रिकार्ड के रजिस्ट्रर कब्जे में ले लिए हैं। डिबाई एसडीएम मोनिका सिंह ने बताया कि संबंधित सेंटर को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया है। सेंटर पर लगी सील को हटाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलेभर में एसडीएम और एसीएमओ के नेतृत्व में अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण करने को विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान 15 अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया गया। इसकी रिपोर्ट राज्य समुचित प्राधिकरण को भेजी जा रही है। साथ ही डिबाई में सील हुए सेंटर के खुले मिलने पर फिर सील कर दिया गया।
- डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें