बुलंदशहर में नगर पालिका ने आवास विकास द्वितीय में पिछले सप्ताह अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाते हुए 8 मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की थी। जिसका लोगों ने विरोध किया था। इसी दौरान मोहम्मद रोहतास घायल हो गया था। जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
बुलंदशहर में अवैध निर्माण को तोड़ने के दौरान गिरकर घायल व्यक्ति ने अस्पताल उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। 45 वर्षीय मोहम्मद रोहतास की मृत्यु के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इससे पहले नगर पालिका ने आवास विकास द्वितीय में पिछले सप्ताह अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाते हुए 8 मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने इसका विरोध भी किया था। आरोप लगाया था कि नगर पालिका के अधिकारी अवैध रूप से बिना नोटिस दिए मकानों को तोड़ रहे हैं। विरोध करने के दौरान ही मोहम्मद रोहतास गिरकर घायल हो गया था। जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसको लेकर मंगलवार को लोगों ने कलेक्ट्रेट में नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन भी सौंपा था।