फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे-91 पर 2024 से फर्राटा भरेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे-91 पर 2024 से फर्राटा भरेंगे वाहन
विज्ञापन

सिकंदराबाद। हाईवे-91 पर 2024 से वाहन फर्राटा भरेंगे। जल्द ही हाईवे-91 को सिक्स लेन करने का कार्य शुरू हो जाएगा। निर्माण कार्य के लिए मामन खुर्द में प्लांट लगा दिया गया है। अलीगढ़, दादारी क्षेत्र में भी निर्माण के लिए प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

हाईवे-91 (गाजियाबाद, अलीगढ़ एक्सप्रेस वे) पर वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ ही वाहनों की गति भी धीमी पड़ने लगी है। वहीं हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को अकसर जाम में फंसने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक दो स्थानों पर डबल फ्लाईओवर नहीं होने के कारण भी वाहन चालकों को परेशानी होती हैं। हाईवे पर सुहाने सफर के लिए हाईवे-91 को सिक्स लेन करने के लिए एनएसएआई ने टेंडर किया था। रूट मैनेजर सीके सिंह ने बताया कि जल्द ही हाईवे को सिक्स लेन करने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए मामन खुर्द में प्लांट लग चुका है। अलीगढ़ और दादरी क्षेत्र में निर्माण कार्य के लिए प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है। 2024 तक सिक्स लेन के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें