फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: सीएचसी के बाहर खेल रहे बच्चे का बाइक सवारों ने किया अपहरण, पुलिस तलाश में जुटी

Tue, 31 May 2022 07:32 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर

सार

परिजनों ने बताया कि दोपहर में दो बाइक सवार आए और बच्चे से कहा कि मामा बुला रहे हैं। इसके बाद उसे ले गए। परिजनों ने बहुत देर तक उसकी तलाश की फिर नहीं मिलने पर पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिबाई थाना क्षेत्र के गांव कसेर कलां सीएचसी के बाहर गांव गोदना निवासी सात वर्षीय मासूम का घर के बाहर खेलते समय अपहरण कर लिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सात वर्षीय मासूम सादान अपने तीन अन्य साथियों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। दोपहर करीब 1:30 बजे एक बाइक पर दो युवक वहां पहुंचे, जिन्होंने सादान से कहा कि उसके मामा बुला रहे हैं। इसी के साथ आरोपियों ने सादान को बाइक पर बीच में बैठा लिया और अपने साथ लेकर चले गए। अन्य बच्चों ने घर जाकर मामले की जानकारी दी।

परिजनों ने बताया कि उन्होंने आसपास पूछताछ की लेकिन बच्चे का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे। लेकिन शाम तक भी बच्चे का सुराग नहीं लग सका है। शाम करीब छह बजे एसएसपी श्लोक कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं, वह बच्चों से पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें