फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, एक बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचागांव। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के अमरगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र में आम के बाग में संचालित तमंचे की फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बने और अधबने तमंचे, कारतूस, तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने एक बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि जनपद में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को अमरगढ़ रोसला जाने वाले रास्ते पर स्थित आम के बाग में बने ट्यूबवेल के कमरे के पीछे तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। 7 तमंचे, कारतूस, दो अधबने तमंचे, तमंचा बनाने के उपकरण हथौड़ी, रेती, बर्मा, तिलिया, पेच, लोहा काटने की आरी,नाल, स्टील की रोड, बट बनाने की पत्ती, स्प्रिंग आदि बरामद हुई हैं। मौके से गांव बांसुरी निवासी आरोपी लोकेश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तमंचे बनाकर क्षेत्र में सस्ते दामों में बेचता था। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से तमंचे खरीदने वालों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें