फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सोमवार बाजार में महिला के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में जेब कतरे और चेन स्नैचर्स खुले आम घूम रहे हैं। पुलिस का ढुलमुल रवैया इनके हौसलों को बुलंद कर रहा है। गत सप्ताह नगर के नुमाइश ग्राउंड में लगे सोमवार साप्ताहिक बाजार में एक महिला की सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। जिसकी शिकायत भी अगले दिन कर दी गई, लेकिन पुलिस को मुकदमा दर्ज करने में एक सप्ताह लग गया। हालांकि, अभी तक चोरों का कोई सुराग पुलिस को नहीं लग सका है।
विज्ञापन

नगर के मोहनकुटी बाईपास रोड निवासी विजेंद्र सिंह ने गत मंगलवार को नगर कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी रमेश कुमारी दो दिसंबर को नुमाइश ग्राउंड में लगने वाले सोमवार साप्ताहिक बाजार में खरीदारी के लिए गई थीं।
उसी दौरान भीड़ में अज्ञात शातिर चोरों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन व एक मंगलसूत्र चोरी कर लिया। उन्होंने कुछ देर बाद अपने गले पर देखा तो गहने चोरी होने की जानकारी हुई। इस पर उन्होंने वहां शोर भी मचाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी थी।
विज्ञापन

तभी से पुलिस मामले की जांच कर रही थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया था। पुलिस ने अब जाकर मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। लेकिन अभी तक चोर का कोई सुराग नहीं लग सका है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोर की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें