फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: फ्लैट नहीं दिलाने पर विवाहिता की हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। अतिरिक्त दहेज में फ्लैट की मांग पूरी नहीं करने पर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या की कोशिश की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव लाठौर निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 7 वर्ष पूर्व दिल्ली निवासी युवक के साथ हुई थी। परिजनों ने शादी में करीब 28 लाख खर्च किए थे, लेकिन पति, ससुर, सास, देवर और ननद शादी में दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे। वह दिल्ली में एक फ्लैट दिलाने की मांग करने लगे।
मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर उसे प्रताड़ित करने लगे। इतना ही नहीं देवर ने उसे हत्या की धमकी भी दी। आरोप है कि ससुर उस पर बुरी नीयत रखता था। विवाहिता ने बताया कि गत एक सितंबर को ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन मायके छोड़ गए। इस दौरान भी उसके गले में रस्सी डालकर उसे जान से करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें