फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गौरी, आस्था व काजल की रंगोली रही सर्वश्रेष्ठ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर रविवार को बैरन हॉल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में गौरी शर्मा, आस्था शर्मा व काजल शर्मा की रंगोली सर्वश्रेष्ठ चुनी गई। अब विजेता प्रतिभागियों को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
नुमाइश मैदान स्थित बैरन हॉल में आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता का एसडीएम लवी त्रिपाठी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. बंदना रानी, डॉ शरद टोंक, डॉ.विनोद कुमार, डॉ.नवनीत त्यागी, डॉ.चांदपुर मिश्रा व योगाचार्य संजय कुमार ने विधिवत शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के छह ग्रुप बनाकर 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर रंगोली बनाई गई। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. बंदना रानी ने बताया कि 21 जून को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 20 जून तक नुमाइश मैदान स्थित बैरन हॉल में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। रविवार को आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता में गौरी शर्मा, आस्था शर्मा व काजल शर्मा ग्रुप पहले स्थान पर रहा। आभा व हर्षिता का ग्रुप दूसरे और अपूर्वा, श्रेया व अलविना का ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। रंगोली के बाद उच्च रक्तचाप पर योग के महत्व विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ। जिसमें शालू सिंह, श्रुति गोयल और गायत्री ने अपने विचार रखें। गायत्री ने योग पर कविता भी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज स्लोगन प्रतियोगिता, कल निबंध लेखन
क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. बंदना रानी ने बताया कि 17 जून को स्लोगन, 18 जून को निबंध लेखन, 19 जून को ड्राइंग व 20 जून को योगासन प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए इच्छुक प्रतिभागी बैरन हॉल में अपना पंजीकरण जरूर करा लें। प्रतियोगिता के बाद विभिन्न विषयों पर गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें