फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जिलेभर में घर-घर हो रही गणपति की आराधना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर/डिबाई। जिले में हर ओर गणपति की आराधना की धूम है। हर कोई गजानन का पूजन कर रहा है। पंडाल तो कहीं घर, हर ओर गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लग रहे है। साथ ही भजन संध्या और पूजा-अर्चना भी हो रही है। भक्त रोजाना गणपति की प्रतिमा फूलों की मालाओं से सजा रहे हैं।
गणेश उत्सव की शुरूआत 19 सितंबर से हुई। इस दिन से लगातार नगर से लेकर देहात तक गणपति की पूजा-अर्चना चल रही है। नगर क्षेत्र की बात करें तो यहां पर घर-घर में गणेश विराजमान हैं। वहीं, मंदिरों के अलावा पंडाल में विराजमान किए गए हैं। जहां पर सुबह-शाम पूजा-अर्चना की जा रही है। साथ ही भजन संध्या भी हो रही है। डिबाई में गणेश उत्सव के साथ श्री राधा-अष्टमी महोत्सव का आयोजन बुधवार को देर शाम कृषि अनाज मंडी में किया गया। इस दौरान रसिया का भी आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन समाजसेवी बिट्टू गोस्वामी ने फीता काट कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस के अखाड़ा करन हातिसा और हाथरस के ही रामवीर सिंह में बीच रसियों का जमकर मुकाबला हुआ। कमेटी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पदाधिकारी विनय शर्मा, रोबिन अग्रवाल, प्रवीन जिंदल, प्रदीप राघव, हरिओम अग्रवाल, हितेंद्र गुप्ता, लल्ला वार्ष्णेय आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें