फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : आवेदन की त्रुटियों में सुधार प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2023-24 के लिए परीक्षार्थियों के आवेदन की त्रुटियों में सुधार की शुरूआत हो चुकी है। बोर्ड से निर्देश मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक सभी विद्यालयों को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक शिवकुमार ओझा ने बताया कि पोर्टल को क्रियाशील करते हुए प्रधानाचार्य को परीक्षा के आवेदन में विषय, कोड, स्पेलिंग त्रटि, कोड व फोटो में अविलंब सुधार करने को कहा गया है। इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के आवेदन में अनिवार्य रूप से हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण करे का वर्ष व अनुक्रमांक अपलोड करना होगा। आवेदन में त्रुटियां व परीक्षार्थियों की फोटो अपलोड न होने का मामला प्रकाश में आने के बाद अब सुधार को लेकर व्यवस्था की गई है। बोर्ड के सचिव ने पोर्टल को क्रियाशील करते हुए ऑनलाइन आवेदन की त्रुटियां दूर करने के दौरान सिर्फ चयनित विषय, नाम, सेक्स कोड, दिव्यांगता कोड, नाम, माता व पिता के नाम की स्पेलिंग में त्रुटि के साथ आधार नंबर, मोबाइल नंबर और फोटो सही करने की सिर्फ सुविधा मिलेगी। त्रुटि दूर करने के दौरान नम में कोई परिवर्तन नहीं होगा। जांच कर त्रुटियों को दूर चेक लिस्ट डाउनलोड कर जमा करने को कहा गया है। ऑनलाइन सुधार न करने की दशा में प्रवेश पत्र निर्गत होने पर कोई भी सुधार नहीं होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें