फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन के नाम पर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोन के नाम पर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। पहासू में बैठकर शातिर ठग विभिन्न राज्यों व क्षेत्रों में लोगों को वेबसाइट पर लोन दिलाने का विज्ञापन चलवा कर ठगी कर रहे थे। पुलिस ने चार शातिरों को गिरफ्तार कर राजफाश किया है। उनके पास से नकदी, मोबाइल फोन व एक कार बरामद की है। उनके मोबाइलों में कई बैंकों के फर्जी दस्तावेज भी मिले हैं।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 23 दिसंबर को एक सूचना पर पहासू पुलिस ने फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त सुनील चौहान, शिवम निवासी गांव खेड़ा थाना पहासू, रवि और सुबोध निवासी गांव ढकपुरा थाना अरनिया के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा मोबाइल बैंकिंग एवं फर्जी वेबसाइट बनाकर उस पर फर्जी मोबाइल नंबर कस्टमर केयर का डालकर लोगों को कम ब्याज का लालच देकर पर्सनल लोन आदि दिलाने का झांसा दिया जाता था। लोगों के झांसे में फंसने पर उनसे रुपये ठग लिए जाते थे। बीते करीब दो साल से आरोपी ठगी कर रहे थे। जांच में पता चला कि पकड़ा गया आरोपी सुबोध फर्जी वेबसाइट तैयार कर उनपर विज्ञापन चलाता था। सुबोध ही गैंग का सरगना है और पोस्ट ग्रेजुएट है। आरोपी बैंक में फर्जी खाता खोलकर गूगल पे और अन्य एप के माध्यम से लोगों से रुपये लेकर ठगी करते थे। आरोपियों ने यह भी बताया कि यदि फर्जी अकाउंट बंद हो जाता था या पुलिस द्वारा फ्रीज करा दिया जाता था तो वह नया फर्जी अकाउंट खोलकर उसके एटीएम से रुपये निकालते थे। आरोपियों ने 22 दिसंबर 2021 को गुजरात के एक व्यक्ति से फोन पर झांसा देकर कम ब्याज पर लोन दिलाने का लालच देकर 70 हजार रुपये ठगे थे। इसमें कस्बा पहासू के एक एटीएम से रुपये निकाल लिए गए, जिसमें से पांच हजार रुपये खर्च कर दिए गए। शेष 65 हजार रुपये पुलिस ने बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहासू पुलिस ने चार शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चारों आरोपी बेहद शातिर हैं। आरोपियों ने बीते दो साल से ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें