फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक बुक के नाम पर हवलदार के खाते से निकाले 1. 69 लाख

विज्ञापन
ठगी का शिकार सुनील कुमार। - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
चेक बुक के नाम पर हवलदार के खाते से निकाले 1. 69 लाख
विज्ञापन

ककोड़। गूगल से बैंक के कस्टमर केयर नंबर लेकर कॉल करना सेना में कार्यरत गांव अजय नगर निवासी हवलदार सुनील कुमार को भारी पड़ गया। शातिर ने उनके खाते की जानकारी ले तीन बार में 1,69000 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बैंक की स्थानीय ब्रांच में शिकायत करने के अलावा बैंक के हेड ऑफिस में भी मेल से शिकायत की है।
तहरीर में सुनील कुमार ने बताया कि वह सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें ज्वाइंट खाते के लिए चेक बुक की आवश्यकता थी। चेक बुक जल्द लेने के लिए उन्होंने मंगलवार को गूगल पर बैंक का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। गूगल पर दिए गए कस्टमर केयर नंबर पर फोन करने पर एक युवक ने कहा कि आपको चेक बुक जल्द लेने के लिए ऐनी डेस्क एप डाउनलोड करना होगा। युवक के बताए अनुसार उन्होंने अपने मोबाइल में एनी डेस्क एप डाउनलोड कर लिया। इसके बाद युवक ने उनसे कई जानकारी मांगीं। फिर उसने जल्द ही चेक बुक मिलने का बात कहते हुए कॉल काट दी। उन्होंने बताया कि कॉल कटने के कुछ समय बाद की उसके खाते से तीन बार में 1,69,0,50 रुपये निकल गए। पीड़ित ने बताया कि उसके मोबाइल पर आए मेसेज से जानकारी हुई कि पहली बार में 69000, दूसरी बार में 1,00000, और तीसरी बार में 50 रुपये निकाले गए। अब उसके खाते में केवल .57 पैसे बैलेंस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी हाल में न दें जानकारी
फोन पर किसी को भी अपने अकाउंट की जानकारी न दें। बैंक संबंधी कार्य को बैंक में जाकर ही निपटाएं। मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। जानकारी कर कार्रवाई कराई जाएगी। - कमलेश बहादुर, एसपी क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें