फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि योग पीठ के नाम पर सात हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पतंजलि योग पीठ के नाम पर सात हजार ठगे
विज्ञापन

डिबाई। पतंजलि योग पीठ हरिद्वार में आने के दौरान केंद्र में रहने के नाम पर मोहल्ला भाटिया पेच निवासी कुमुद किशोर भारतीय से शातिरों ने सात हजार रुपये की ठगी कर ली। शातिरों ने आरोपी से तीन बार में यह राशि खाते में ट्रांसफर कराई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस को दी तहरीर में कुमुद किशोर भारतीय ने बताया कि उसके मोबाइल पर मेसेेज आया, जिसमें पतंजलि योग पीठ आने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही गई थी। पीड़ित आरोपियों के झांसे में आ गया, जुलाई माह में एक बार दो हजार और दो बार ढाई-ढाई हजार की रकम आरोपियों के बताए खाते में डाल दी। कुछ समय बाद यह अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। सीओ डिबाई वंदना शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिपासा मुंदारी निवासी चौग्च्छा, नादिया पश्चिम बंगाल, सिराज अहमद निवासी तोपसिया कोलकाता और रमेश चंद्र वर्मा निवासी कानपुर के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात संबंधी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी पड़ताल के बाद ही ट्रांसफर करें राशि
सीओ वंदना शर्मा ने बताया कि किसी स्थान पर जाना हो तो संबंधित के वेब पोर्टल की पड़ताल करके ही कोई निर्णय लें। किसी भी अज्ञात के खाते में कोई राशि न डालें साथ ही किसी को भी अपने बैंक संबंधी डिटेल और ओटीपी न दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें