फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टेंडर के खींच दी 110 केवीए कनेक्शन के लिए लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना टेंडर के खींच दी 110 केवीए कनेक्शन के लिए लाइन
विज्ञापन

बुलंदशहर। बिजली निगम के अधिकारियों का नया कारनामा सामने आया है। मामले में कनेक्शन देने के लिए लाइन खींचने के तीन माह बाद टेंडर निकालने की तैयारी थी। चीफ इंजीनियर ने जांच टीम गठित करते हुए रिपोर्ट मांगी है।
सिकंदराबाद क्षेत्र में एक वाटर पार्क के लिए बिजली कनेक्शन जारी किया जाना था। 110 केवीए का कनेक्शन होने के कारण एक किमी से अधिक दूरी की 11केवीए लाइन खींचकर ट्रांसफार्मर रखा जाना था। अधिकारियों ने लाइन खींचने के लिए न तो कोई टेंडर निकाला और न ही किसी उच्चाधिकारी से आपात कनेक्शन देने के लिए अनुमति ली। अप्रैल 2021 में लाइन खींचकर कनेक्शन चालू कर दिया गया। जुलाई माह में अधिकारियों ने लाइन खींचने के लिए टेंडर प्रकाशित किया। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो तत्काल टेंडर को निरस्त कर दिया गया और सिकंदराबाद विधायक विमला सोलंकी ने चीफ इंजीनियर को पत्र लिखते हुए जवाब मांगा। अब मामले में चीफ इंजीनियर ने जांच टीम का गठन करते हुए रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच एसई सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम कर रही है। जांच रिपोर्ट जल्द मिल जाएगी। रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - अवधेश कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें