डीएम रोड पर हवाई फायरिंग की घटना के बाद जांच करती पुलिस।
- फोटो : BULANDSHAHR
बाइक खड़ी करने के विवाद में फायरिंग, एक गिरफ्तार
बुलंदशहर। डीएम रोड पर एसएसपी आवास से चंद कदम की दूरी पर बाइक खड़ी करने के विवाद में कुछ युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी। रात करीब नौ बजे फायरिंग से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बुधवार रात नगर के डीएम रोड पर एक पैथोलॉजी लैब के बाहर से डीसी वर्मा अपनी स्कूटी निकाल रहे थे। इसी दौरान लैब के बाहर आरोपी मनोज व अन्य लोग बाइक लेकर खड़े थे। डीसी वर्मा ने बताया कि जब आरोपियों से बाइक पीछे करने को कहा तो आरोपियों ने अनसुना कर दिया। इसके बाद जब दोबारा कहा तो मौके पर कुछ और युवक पहुंच गए। इसी बीच एक आरोपी ने पिस्टल निकालकर हवाई फायर कर दिया। फायरिंग के बाद आरोपी भाग गए। जांच के बाद पुलिस ने नगर के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी मनोज को गिरफ्तार कर लिया। हवाई फायरिंग के लिए प्रयुक्त पिस्टल अभी तक बरामद नहीं की गई है।
शिकायत के आधार पर एक नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि फायरिंग करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। - संजीव कुमार शर्मा, नगर कोतवाली प्रभारी