गांव फतेहपुर में बुखार से एक और महिला की मौत
अनूपशहर। क्षेत्र में वायरल बुखार का प्रकोप अभी भी कम नहीं हो रहा है। गांव फतेहपुर निवासी एक महिला की शनिवार को बुखार से मौत हो गई। गांव में तीन दिन के अंदर अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
फतेहपुर निवासी पप्पू सिंह की पत्नी सुषमा (45) को गई दिनों से बुखार आ रहा था। उनका परिजनों ने पहले गांव में ही एक चिकित्सक के यहां उपचार कराया। तबीयत में सुधार न होने पर परिजनों ने उन्हें डिबाई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां भी सुधार न होने पर परिजन दादरी ले गए। यहां शनिवार को महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, दो दिन पूर्व महिला की चचिया सास मूर्ति की भी बुखार से मौत हो चुकी है और गांव में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। एसडीएम वीके गुप्ता ने शुक्रवार को गांव का दौरा कर ग्रामीणों को खुद जागरूक किया और बीडीओ व प्रधान प्रमोद मीणा को सफाईकर्मिंयों की टीम लगाकर साफ सफाई व एंटी लार्वा का छिड़काव कराए जाने के निर्देश दिए।