फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल बुखार के मिले 247 मरीज, दो में मलेरिया की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल बुखार के मिले 247 मरीज, दो में मलेरिया की पुष्टि
विज्ञापन

बुलंदशहर। घर-घर मरीज खोजो अभियान के तहत शुक्रवार को 247 लोग वायरल बुखार से पीड़ित मिले। दो मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। वहीं मलेरिया विभाग के सर्वे के दौरान टीम को अब तक 106 स्थानों पर लार्वा मिला। विभाग ने संबंधित लोगों को नोटिस दिया है।
शासन के निर्देश पर पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की खोज के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1340 टीमों को जिम्मेदारी दी गई है। यह टीमें पिछले चार दिन से सर्वे कर रही हैं। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि 1416 टीम ने शुक्रवार को जनपद के 77,460 घरों का सर्वे किया। इस दौरान 247 लोग वायरल बुखार से पीड़ित मिले। जिन्हें टीम ने दवाइयों का किट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. बीके श्रीवास्तव ने बताया कि मच्छरों के प्रकोप से लोगों को बचाने और उन्हें जागरूक करने के लिए चल रहे सर्वे के तहत अब तक 106 जगह लार्वा मिलने पर संबंधित को नोटिस जारी किया जा चुका है। शुक्रवार को 10 से अधिक स्थानों पर लार्वा मिला, जिसे नष्ट करवा दिया गया। इसके अलावा 12 संदिग्ध मरीजों की मलेरिया जांच कराई गई। इनमें से दो मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। एक मरीज जिला कारागार में तो दूसरा मरीज मिर्जापुर गांव में मिला। दोनों मरीजों का जिला अस्पताल में उपचार शुरू करवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें