फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बुखार से किसान की मौत, डेंगू के 15 और मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में बुखार और डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुखार से एक और किसान ने दम तोड़ दिया। वहीं बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में एनएस-1 किट से जांच में 15 लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इनकी एलाइजा जांच कराई जाएगी। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित 403 लोगों ने प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन

अहार क्षेत्र के गांव बनवारीपुर निवासी 47 वर्षीय प्रमोद पुत्र महावीर पिछले पांच दिन से बुखार से पीड़ित थे। भाई विनोद ने बताया कि रविवार को बुखार होने पर गांव के ही एक डॉक्टर से दवा दिलवा दी। दवा लेने के बाद भी लगातार उनकी हालत बिगड़ती चली गई। सोमवार को उन्हें स्याना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें गंभीर हालत में बुलंदशहर के लिए रेफर कर दिया। बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में दो दिन पहले उनकी मौत हो गई।
वहीं जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में बृहस्पतिवार को मलेरिया के 78, टायफाइड के 34 और डेंगू की एनएस-1 किट से 78 लोगों की जांच कराई गई। इसमें चार लोगों की टायफाइड और 15 लोगों की एनएस-1 किट से रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एनएस-1 किट से पॉजिटिव आने वाले लोगों की डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

सांस के मरीजों की भी भीड़

दिवाली से पहले ही मौसम में बदलाव और प्रदूषण बढ़ने के चलते अस्थमा के मरीजों की तकलीफ बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही प्रतिदिन 40 से 60 मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि वातावरण में बढ़ती धुंध, गंध और जोर से हंसना व चिल्लाना आदि अस्थमा का कारण हो सकता है। ऐसे मौसम में अस्थमा के मरीज अपनी सेहत का ख्याल रखें।

डेंगू की पुष्टि के लिए समय-समय पर एलाइजा जांच कराई जा रही है। बुखार से बचाव के लिए जिले के सरकारी चिकित्सालयों में पर्याप्त दवाएं हैं। लोग बुखार को नजरअंदाज न करें और पंजीकृत चिकित्सक की सलाह पर ही दवा का सेवन करें। बुखार से मृतक की जांच कराने के निर्देश दे दिए हैं। अस्थमा के मरीज भी इस मौसम में विशेष ध्यान रखें। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें