आग से बचाव का प्रशिक्षण देती अग्निशमन अधिकारी।
बुलंदशहर। जिला अग्निशमन अधिकारी ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल परिसर में सीएचसी व हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र प्रभारियों को आग लगने पर बचाव के उपाय बताए। सभी केंद्र प्रभारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया। सीएफओ प्रमोद शर्मा ने बताया कि सीएमओ सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर आग लगने पर कैसे बचाव किया जा सकता है इसकी सभी को जानकारी दी। साथ ही आग लगने पर उसे बुझाने के लिए फायर फाइटिंग सिलिंडर के प्रयोग का तरीका बताया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद