छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर ताना तमंचा
सिकंदराबाद। स्कूल आते-जाते आरोपी रास्ते में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को तमंचा दिखाते हुए आतंकित किया। परिवार के लोगों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने बताया कि वह नगर के एक स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा है। गांव में एक युवक अपने जीजा और दीदी के पास रहता है। जो गांव में अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। इस दौरान उसने उसे पत्र भी देने का प्रयास किया। परिवार के लोगों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं वह उसका पीछा करते हुए उसके स्कूल तक आ पहुंचा और रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो उसे तमंचा दिखाकर आतंकित किया। कार्रवाई करने या परिवार के लोगों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद