फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस : छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी गाने लगा अश्लील गाने

विज्ञापन
विज्ञापन
दुस्साहस : छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी गाने लगा अश्लील गाने
विज्ञापन

खुर्जा। नगर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर पहले पीड़ित दंपती के साथ अभद्रता की। मंगलवार सुबह आरोपी ने पीड़ित पक्ष के घर के बाहर खड़े होकर अश्लील गीत गाने शुरू कर दिए। आरोपी पीड़ित की पत्नी को देखकर अश्लील इशारे करते हुए डांस करने लगा। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शिकायत पर हत्या की धमकी मिलने की बात भी कही है।
नगर की एक कालोनी निवासी पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला एक युवक अपने साथियों के साथ अक्सर घर के बाहर डीजे बजाता है, जिससे मोहल्ले में काफी शोर होता है। इसको लेकर कई बार युवक के परिजनों से भी शिकायत की गई तो वह भी गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि बीते दिनों पीड़ित ने उनसे विरोध किया तो आरोपी जानबूझकर पीड़ित पक्ष को परेशान करने के उद्देश्य से डीजे तेज आवाज में बजाने लगे। आरोप है कि मंगलवार सुबह वह अपनी नौकरी पर चला गया था। सुबह करीब दस बजे उनकी पत्नी घर के बाहर सफाई कर रही थी। इसी दौरान आरोपी पड़ोसी युवक उनकी पत्नी को देखकर दंड-बैठक करने लगा और अश्लील गाना गाने लगा। इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने नृत्य करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पत्नी ने उसे फोन पर सूचना दी। जिसके बाद पीड़ित घर पहुंचा और आरोपी पक्ष से इस बाबत विरोध जताया। जिस पर आरोपी युवक अपने पांच-छह साथियों के साथ पीड़ित के साथ मारपीट पर उतारू हो गया। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर पीड़ित व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। शोर होने पर अन्य लोग मौके पर पहुंचे और आरोपियों को घर से बाहर निकाला। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

किशोरी को घर से उठा ले जाने की धमकी
खुर्जा। नगर स्थित एक मोहल्ला निवासी 14 साल की किशोरी को आरोपी युवक घर से उठाकर ले जाने की धमकी दे रहा है। इसको लेकर परिजनों ने मंगलवार को कोतवाली में शिकायत की है। मोहल्ला निवासी युवक ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बहन को पड़ोस में रहने वाला युवक काफी दिनों से परेशान कर रहा है। इसको लेकर पहले भी युवक को समझाया गया। आरोपी नौ मई को रात में घर में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगे। इसके बाद उसके परिवार में शिकायत की गई। इसके बाद भी आरोपी लगातार परेशान कर रहा है। 22 मई को आरोपी अपने साथियों के साथ गली में दोबारा चक्कर लगाने लगा और उनकी बहन को अपहरण कर ले जाने की धमकी दी है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि सोमवार को कोतवाली में शिकायत मिली थी कि दसवीं की छात्रा को पड़ोस में रहने वाला युवक काफी दिनों से परेशान कर रहा है। उसको आते-जाते छेड़छाड़ करता था। साथ ही शिकायत करने पर छोटे भाई को मारने की धमकी देता था। ऐसे में छात्रा काफी डरी हुई थी और स्कूल नहीं जा रही थी। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें