खुर्मा। जंक्शन रोड पर परिवर्तक में फॉल्ट को ठीक करते हुए ऊर्जा निगम का संविदा लाइनमैन करंट से झुलस गया। बिजली घर नंबर पांच पर तैनात विद्युतकर्मी सौरभ ने बताया कि वह मंगलवार को अपने सहकर्मी लाइनमैन मोहित निवासी मोहल्ला सराय नसरुल्ला के साथ खुर्जा जंक्शन गए थे।
जहां बैंक के बाहर रखे परिवर्तक में हुए फॉल्ट की जांच कर रहे थे। तभी अचानक मोहित को करंट लग गया और इससे वह झुलस गया। एसडीओ नगर अविनाश चौधरी ने बताया कि ट्रांसफार्मर के जंपर जोड़ते समय हवाई करंट की चपेट में आकर कर्मी झुलसा गया। प्राथमिक उपचार उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ं