फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एक लाख रुपये के पटाखे के साथ दो आरोपी गिरफ्तारय

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याना। पुलिस ने एक लाख रुपये के पटाखों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक कार भी बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर चालान कर दिया।
विज्ञापन

सीओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि एनजीटी के आदेश पर दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में पटाखों की बिक्री पर रोक लगी है। इसके चलते पुलिस द्वारा पटाखों के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाई गई है। मंगलवार को पुलिस टीम नगर के बुगरासी मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गांव हाजीपुर पुलिया के पास एक कार को चेकिंग के लिए रोका।
कार में जांच करने पर तीन कट्टों में भरे हुए करीब एक लाख रुपये के पटाखे बरामद हुए। मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान गांव रूखी निवासी संजय व लोकेश के तौर पर हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी पटाखे को लेकर सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। आरोपियों से बरामद कार को भी पुलिस ने सीज किया है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उनका चालान किया गया है। पिछले सप्ताह में सिकंदराबाद और गुलावठी पुलिस ने दो पटाखा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था।ड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें