फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुर्जा में भी निर्विरोध निर्वाचन

Sun, 07 Feb 2016 12:21 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन वापसी के बाद खुर्जा में मोहित चौधरी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


नाम वापसी की प्रक्रिया मुकम्मल होते ही स्याना, गुलावठी, अनूपशहर, पहासू और सदर में निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई।

शिकारपुर में शीला देवी, खुर्जा में विनोद और ऊचागांव में ओमवती ने नाम वापस ले लिए। नाम वापसी के बाद तीनों ब्लाॅकों में सियासी लड़ाई दिलचस्प हो गई है।


शनिवार को 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का समय था। खुर्जा में दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। एक नामांकन पत्र वापस लेने के बाद मोहित चौधरी को निर्विरोध चुना गया।

मोहित समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं।  स्याना, गुलावठी, अनूपशहर, पहासू और सदर ब्लाक में शुक्रवार को जो उम्मीदवार को निर्विरोध चुने गए थे। निर्वाचन अधिकारी उन सभी उम्मीदवारों के विषय मे निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


अब रविवार को सुबह 11 बजे से साय तीन बजे तक सिकंदराबाद, ऊचागांव, बीबीनगर, अगौता, लखावटी, अरनिया, शिकारपुर, डिबाई, दानपुर में बड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट डाले जाएगे।
विज्ञापन


तीन बजे से काम समाप्ति तक वोटों की गिनती होगी। ब्लाॅक प्रमुख चुनाव सीसीटीवी की नजर में होगा। वोटिंग के साथ काउंटिंग स्थल पर भी सीसीटीवी लगाए गए हैं। इससे गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहेगी। पुलिस और प्रशासन सुरक्षा को लेकर हर प्रकार से सतर्क है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें