फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ चुनावों में 86 फीसदी प्रत्याशियों की जब्त हुई जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ चुनावों में 86 फीसदी प्रत्याशियों की जब्त हुई जमानत
विज्ञापन

बुलंदशहर। विधानसभा चुनावों में कुल पड़े वैध मतों के सापेक्ष यदि 16 फीसदी वोट नहीं मिलता है तो ऐसे प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाती है। बृहस्पतिवार को सातों सीटों पर कुल 65 प्रत्याशियों के लिए मतदान किया गया। अब 10 मार्च को आने वाले परिणाम में जिस भी प्रत्याशी को 16 फीसदी से कम वोट मिलेंगे तो उसकी जमानत जब्त हो जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 1989 से 2017 तक हुए कुल आठ विधानसभा चुनावों में 1006 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई। इनमें से 869 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। 54 प्रत्याशियों को विजय मिली। 83 प्रत्याशी ऐसे रहे, जिन्हें हार तो मिली, लेकिन वह जमानत राशि बचाने में सफल रहे। वर्ष 1993 में हुए चुनाव में सबसे अधिक 169 प्रत्याशी मैदान थे, इनमें से 149 प्रत्याशियों की जमानत राशि जब्त हुई थी। जबकि वर्ष 1996 में सबसे कम 60 प्रत्याशी ही मैदान में उतरे, जिनमें से 42 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी।
विज्ञापन

वर्ष कुल प्रत्याशी जमानत जब्त
1989 152 133
1991 130 109
1993 169 149
1996 60 42
2002 97 72
2007 120 98
2012 103 91
2017 74 55
कुल 1006 869
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें