कोविड लक्षण वाले वोटर अंतिम दौर में करेंगे मतदान
बुलंदशहर। कोरोना की तीसरी लहर के कारण विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन काफी सतर्कर्ता बरती जानी है। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बूथ पर मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। यदि वह निर्धारित मानदंड से ऊपर हैं तो उन्हें मतदान के अंतिम दौर में आने के लिए कहा जाएगा। कोविड निवारक उपायों का पालन करते हुए ही मतदान कराया जाएगा।
जिले में मतदान 10 जनवरी को होगा। इस बार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान बदले स्वरूप में होगा। इसका कारण कोरोना संक्रमण है। संक्रमण से बचाव के लिए बूथों पर सुरक्षित बंदोबस्त किए जाएंगे। सभी मतदाताओं को वोटिंग के लिए दस्ताना मिलेगा, जिससे वह सुरक्षित मतदान कर सकें। मतदान के बद वे दस्ताना उतारकर कूड़ेदान में डालेंगे। इसके बाद हाथों को सैनिटाइजर कर बाहर जाएंगे। इसके लिए टोकन व प्रमाणपत्र की व्यवस्था की जाएगी। कोविड लक्षणों की जांच की जाएगी। यदि लक्षण हैं तो उन्हें अंतिम दौर व घंटे में मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मतदान केंद्र में सभी को अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय भी किए जाएंगे। इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था भी होगी। सीडीओ और चुनाव के कार्मिक अधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए बूथों पर बचाव के लिए हर तरह के उपाय किए जाएंगे।