फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सीटों पर त्रिकोणीय, बाकी पर आमने-सामने की टक्कर के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सीटों पर त्रिकोणीय, बाकी पर आमने-सामने की टक्कर के आसार
विज्ञापन

बुलंदशहर। मतदान के बाद जिले की सभी सीटों पर जीत हार के सबके अपने-अपने कयास हैं। जिले की राजनीति और सियासी नब्ज को समझने वाले अधिकतर लोगों का मानना है कि पांच सीटों पर गठबंधन और भाजपा के बीच सीधी टक्कर है। दो पर मुकाबला त्रिकोणीय है।
सभी सातों विधानसभा सीटों पर शुरू से ही तस्वीर साफ नहीं थी। जैसे-जैसे चुनाव बढ़ रहा था, समीकरण बदलते जा रहे थे। गठबंधन में शामिल रालोद ने तीन और सपा ने चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। भाजपा, बसपा और कांग्रेस ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ा। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि अनूपशहर और स्याना को छोड़कर बाकी पांच विधानसभा सीटों पर गठबंधन ने मजबूती से चुनाव लड़ा है। बुलंदशहर, शिकारपुर, सिकंदराबाद, खुर्जा और डिबाई में भाजपा और गठबंधन का सीधा मुकाबला माना जा रहा है। अनूपशहर और स्याना में मुकाबला त्रिकोणीय है। यहां कांग्रेस और बसपा ने कड़ी टक्कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में भाजपा जीती थी सभी सीटें
विधानसभा चुनाव 2017 में समाजवादी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन था। इस चुनाव में जिले से सपा-कांग्रेस गठबंधन को एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हो सकी थी। सभी सीटें भाजपा जीती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें