फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कल से नहीं चलेगी बिना पंजीकरण की ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। नगर क्षेत्र में एक दिसंबर से बिना पंजीकरण की ई-रिक्शा पर रोक लगा दी जाएगी। यदि मानक के अनुरूप रूट पर ई-रिक्शा नहीं मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पूजा श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में यातायात समस्या को देखते हुए ई-रिक्शा संचालन पर कुछ मानक तैयार किए हैं। नगर में कुल 600 ई-रिक्शा अलग-अलग चार रूट पर चलेगी। इसके लिए ई-रिक्शा को पंजीकरण नंबर और उनका रूट नंबर दिया जाएगा।
पंजीकरण के लिए चालक को ड्राइविंग लाइसेंस, आरटीओ में पंजीकरण पत्र, आधार कार्ड और 100 रुपये शुल्क रहेगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी से भी इस संबंध में वार्ता की गई है। एक दिसंबर तक का समय रखा गया है। इसके बाद यदि बिन पंजीकरण के ई-रिक्शा चलते हैं तो उनको जब्त कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें