फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तेज धूप के बीच चली धूल भरी हवा, पारा रहा 38 डिग्री

विज्ञापन
धूप व धूल से बचने के लिए दुपट्टा बांधकर स्कूल से चांदपुर रोड पर जाती स्कूटी सवार। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। चिलचिलाती धूप और तेज हवा ने मौसम को गर्म कर दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हवा की गति 15 से 20 किमी के बीच रही। अगले हफ्ते की शुरुआत में हवा की गति कम हो सकती है। ऐसे में तापमान और बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकली थी। समय के साथ तपिश बढ़ती गई। इसके साथ ही दोपहर में धूल भरी हवा चलने लगी। इसकी वजह से दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच कभी-कभार हल्के बादल भी छाए। इन्हें देख गेहूं की कटाई में जुटे किसानों की चिंता बढ़ गई। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 21 फीसदी और हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर के बीच रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज का कहना है कि तेज गर्मी के बीच कभी-कभार बादल भी छा रहे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले हफ्ते तक गर्मी और बढ़ सकती है।

डायरिया और वायरल बुखार के मरीज बढ़े

बुलंदशहर। जैसे-जैसे पारा चढ़ता जा रहा है तो वैसे-वैसे ही बीमारियां बढ़ने लगी हैं। गर्म हवाएं चलने से लू लगने का खतरा बढ़ रहा है। थोड़ी सी लापरवाही आपको बीमार कर सकती है। सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में बुखार, डायरिया, सिर दर्द और पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सक गर्मी से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने व लू लगने से शरीर में पानी और नमक की मात्रा कम हो जाती है। जो लोग तेज धूप में काम करते हैं, उन्हें लू लगने का खतरा अधिक होता है। इस समय तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। दिन में चिलचिलाती धूप के बीच गर्मी का अहसास भी अधिक होने लगा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव प्रसाद ने बताया कि गर्मी से बचने के लिए दोपहर में जरूरी काम हो तभी घर से निकले। जिससे में पानी की पूर्ति होती रहे। बच्चों को ओआरएस का घोल पिलाना चाहिए। उन्होंने बताया कि गर्मी बढ़ने से अस्पताल में बुखार, डायरिया, सिर दर्द और पेट संबंधी बीमारियों के मरीज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में इस तरह के शुक्रवार को करीब 200 मरीज पहुंचे। ऐसे मौसम से बचाव बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें