फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तार की चिंगारी से जली 13 बीघा गेहूं की फसल

विज्ञापन
औरंगाबाद क्षेत्र के गांव ओलिना के जंगल में गेंहू की फसल में हाईटेंशन तार से लगी आग।संवाद
विज्ञापन
औरंगाबाद। अगौता ब्लाॅक क्षेत्र के गांव औलीना में हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर पकी गेंहू की फसल में गिर पड़ा। तार से निकली चिंगारी से किसान की 13 बीघा गेंहू की फसल जल गई। पीड़ित किसान व अन्य ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पीड़ित किसान ने थाना औरंगाबाद में बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर दी है। किसान पिछले पांच माह से लाइन की मरम्मत के लिए विभाग के चक्कर लगा रहा था।
विज्ञापन


गांव औलीना निवासी किसान मनोज कुमार के खेत में खड़ी गेहूं फसल के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बृहस्पतिवार को लाइन का तार टूटकर गिर गया। फसल में आग की सूचना मिलते ही सैकड़ों किसान घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। तेज हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों से खेतों की जुताई कर अन्य किसानों की फसल को बचा लिया। दो घंटे कड़ी मशक्कत करने के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
गुस्साये ग्रामीणोें ने औलीना बिजलीघर पर तैनात जेई समेत अन्य कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि खेत के ऊपर से होकर गुजर रही लाइन काफी नीची थी। जिसको ठीक कराने के लिए पीड़ित किसान पिछले पांच माह से शिकायत करता चला आ रहा था लेकिन जेई लाइन को ऊंची कराने का झूठा आश्वासन देकर गुमराह करता रहा। ग्रामीणों ने पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की सरकार व बिजली विभाग से मांग की है। पीड़ित किसान ने थाना औरंगाबाद में बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें