संवाद न्यूज एजेंसी
खुर्जा। गांधी रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक बीच सड़क पर कार खड़ी करके गायब हो गया। इससे बाजार मे कुछ देर के लिए जाम लग गया। बाजार में आने-जाने वाले वाहन फंस गए। करीब दो घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे।
खुर्जा में गांधी रोड सबसे व्यस्त मार्ग है। यहां पूरे दिन जाम की समस्या बनी रहती है। बृहस्पतिवार दोपहर को एक कार चालक दुकान के बाहर आया था। चालक कुछ देर तक कार में बैठा रहा। इसके बाद मार्ग पर कार को खड़ी करके कहीं चला गया। इसके कुछ देर बाद सामने से ट्रैक्टर आ गया और खड़ी हुई कार के पीछे से दूसरी कार आ गई। ऐसे में वाहन आमने-सामने से फंस गए। इसके बाद इनके पीछे वाहनों की कतार लग गई। दोपहर करीब एक बजे जाम लगने के कारण वाहन चालक गर्मी में बीच मार्ग पर खड़े रहे। ऐसे में करीब 700 से 800 मीटर लंबा जाम लग गया था। दो घंटे बाद युवक बाजार के अंदर से आया और कार लेकर वहां से चला गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ।