फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव कोड़ा शमशाबाद में रविवार की सुबह विवाहिता शिवानी (20) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फं दे से लटका मिला। परिजनों ने उसके कमरे का गेट तोड़कर शव को नीचे उतारा। इस दौरान मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष को समझा-बुझाकर शंात किया। वहीं, मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़वल बनारस निवासी शिवानी का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व औरंगाबाद के गांव कोड़ा शमशाबाद निवासी युवक अर्जुन के साथ हुआ था। अर्जुन खेती कर परिवार का पालन पोषण करता है। रविवार सुबह शिवानी जब कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन, कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद परिजनों व अन्य लोगाें ने दरवाजा तोड़ा, अंदर जाकर देखा तो शिवानी का शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर शिवानी के मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि ससुरालीजन शादी के बाद दहेज में नकदी व अन्य सामान मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपी आए दिन उसका उत्पीड़न कर रहे थे। शनिवार रात को आरोपियों ने उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। परिजनों के हंगामे पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। मामले में पति समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

आरोपियों पर दर्ज की गई रिपोर्ट
मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें