फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थोपेडिक सर्जन के इंतजार में बैठे रहे मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक का कक्ष बंद। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
आर्थोपेडिक सर्जन के इंतजार में बैठे रहे मरीज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही लगातार उजागर हो रही है। बिना बताए चिकित्सक ओपीडी से नदारद रह रहे हैं। बृहस्पतिवार को ओपीडी में सुबह से आर्थोपेडिक सर्जन के इंतजार में मरीज दोपहर तक बैठे रहे। चिकित्सक के न आने पर मरीजों को बिना दिखाए बैरंग लौटना पड़ा।
जिला अस्पताल में पहले से ही चिकित्सकों की कमी चल रही है। हाल ही में सिकंदराबाद से अटैच हुए आर्थोपेडिक सर्जन समय-समय पर ओपीडी से बिना बताए नदारद रहते हैं। बृहस्पतिवार को चिकित्सक द्वारा कई मरीजों को आने के लिए कहा गया। मरीज जब चिकित्सक को दिखाने पहुंचे तो फोन पर बार-बार थोड़ी देर में आने का आश्वासन देते रहे। बाद में मरीजों को ओपीडी बंद होने के दौरान बिना चिकित्सक को दिखाए बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर इंतजार किया पर न आए चिकित्सक
पैर में फ्रैक्चर होने पर चिकित्सक को दिखाने के लिए आया। सुबह से परिजनों संग बैठकर इंतजार किया। चिकित्सक के न आने पर अब मजबूरन निजी अस्पताल में उपचार कराना पड़ेगा।
- नितिन, मरीज
सुबह से इंतजार में हो गई शाम
चाचा के लड़के के पैर में फैक्चर होने पर सुबह से चिकित्सक के आने का इंतजार कर रहे हैं। कई बार संपर्क किया गया तो थोड़ी देर बाद आने की बात कही गई।
- आशु, तीमारदार
चिकित्सक ने अवकाश की मौखिक सूचना दी थी
चिकित्सक ने कुछ दिन पूर्व वीआईपी ड्यूटी की थी। उसके बदले आज अवकाश लिया। इस संबंध में चिकित्सक द्वारा मौखिक सूचना दी गई थी।
- डॉ. राजीव प्रसाद, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें