फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 13 चिकित्सकों के पद खाली, रेफर किए जा रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में 13 चिकित्सकों के पद खाली, रेफर किए जा रहे मरीज
विज्ञापन

बुलंदशहर। 40 लाख की आबादी के स्वास्थ्य का जिम्मा उठाने वाले जिला अस्पताल में गंभीर रोगों के इलाज की व्यवस्था वर्षों से रामभरोसे चल रही है। हार्ट, सर्जन, चेस्ट फिजीशियन और इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर का पद पिछले काफी समय से खाली चल रहा है। विशेषज्ञ न होने पर मरीजों को रेफर किया जा रहा है।
एक तरफ जहां प्रदेश सरकार सरकारी चिकित्सालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दे रही है। वहीं, जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल वर्षों से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। जबकि अस्पताल में प्रतिदिन मरीजों की भीड़ लगी रहती है। इसके बावजूद काफी समय से 13 विशेषज्ञों की तैनाती न मिलने से अस्पताल के साथ-साथ मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। वहीं, जो हैं भी उनसे दूसरा कार्य लिए जाने से अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों के न होने पर मरीजों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

ईएमओ के सभी पद खाली
जिला अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) के चार पद सृजित हैं। इनमें से एक भी पद पर कोई तैनाती नहीं है। इससे अस्पताल में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सकों को जिन्हें ओपीडी में मरीजों को उपचार देना होता है, वे इमरजेंसी सेवा को देखते हैं। जबकि ओपीडी में भी पहले से चार पद रिक्त चल रहे हैं और जो है भी उनमें से तीन-चार चिकित्सक समय-समय पर अवकाश पर रहते हैं। शेष विशेषज्ञ चिकित्सकों में यदि किसी की इमरजेंसी में ड्यूटी लग जाती है तो संबंधित विभाग विशेषज्ञ विहीन हो जाता है। ऐसे में संबंधित चिकित्सक से ओपीडी सेवा दो दिन दूर रहती है। जबकि चिकित्सक भी नहीं चाहते कि उनकी ड्यूटी इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर में लगाई जाए।
कई बार भेजा जा चुका पत्र
जिला अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अफसरों के अनुसार चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए कई बार विभागीय उच्चाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को पत्र लिखे गए लेकिन ईएमओ के रिक्त पद अब तक नहीं भरे जा सके।
विज्ञापन

ये पद चल रहे रिक्त
पदनाम रिक्त पद
कार्डियोलॉजिस्ट - 01
पैथेलॉजिस्ट - 01
सर्जन - 01
बाल रोग विशेषज्ञ - 01
रेडियोलॉजिस्ट - 01
आर्थोपेडिक सर्जन - 01
ईएमओ - 04
अधीक्षक/प्रभारी भंडार - 01
फिजीशियन - 01
चीफ फार्मासिस्ट - 01
कुल रिक्त पद - 13
अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट और ईएमओ समेत कई विशेषज्ञों के पद रिक्त चल रहे हैं। इस संबंध में शासन को कई बार पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। अस्पताल में जो तैनात है, उनसे हर संभव मरीजों का उपचार करने का प्रयास किया जा रहा है। - डॉ. राजीव प्रसाद, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें