फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसायन विज्ञान और अर्थशास्त्र के पेपर में नकल करते छह छात्र पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रसायन विज्ञान और अर्थशास्त्र के पेपर में नकल करते छह छात्र पकड़े
विज्ञापन

बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की यूजी एवं पीजी की परीक्षाओं में सोमवार को उड़ाका दल ने छह छात्रों को नकल करते पकड़ा है। नकलचियों में चार छात्राएं शामिल हैं। इनके द्वारा हाथों और बाजू पर पूरी नकल उतार रखी थीं। एक परीक्षा केंद्र में उड़ाका दल की गाड़ी को प्रवेश नहीं दिया गया तो वहां विवाद की स्थिति पैदा हो गई। पूरे प्रकरण से विवि को अवगत कराया जा रहा है। सबसे ज्यादा छात्राओं के पास से नकल मिल रही है।
परीक्षा के लिए जिले में सीसीएसयू के लिए 37 परीक्षा केंद्रों बनाए गए हैं, जहां पर परीक्षा जारी है। केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा कराई जा रही हैं, लेकिन इसके बाद भी केंद्रों पर परीक्षार्थी नकल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को उड़ाका दल की टीम ने अर्थशास्त्र एवं रसायन विज्ञान की परीक्षा में छह छात्रों को नकल करते पकड़ा है। उड़ाका दल के सदस्यों के अनुसार बुलंदशहर एवं खुर्जा के परीक्षा केंद्रों पर नकल पकड़ी गई हैं। चार छात्राओं ने अपने हाथों पर नकल उतार रखी थी, जबकि एक छात्र से पर्ची बरामद हुई है। उड़ाका दल में शामिल महिला कर्मियों ने छात्राओं की सघन तलाशी ली थी। कई केंद्रों पर काफी छात्र ऐसे थे जिनके पास से मोबाइल बरामद हुए थे। जबकि ई-वॉच भी वह पहने हुए थे। ऐसे में उक्त छात्रों के मोबाइल और वॉच को बाहर रखवा दिया गया। हालांकि यह मोबाइल बंद मिले। बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिए कि वह सघन तलाशी के बाद छात्रों को केंद्रों में प्रवेश दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र में उड़ाका दल की गाड़ी नहीं जाने दी
उड़ाका दल के सदस्यों के अनुसार, एक महाविद्यालय में जब उड़ाका दल की टीम जांच के लिए पहुंची तो गाड़ी को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। जिसके चलते केंद्र पर व्याधा उत्पन्न हो गई। पूरे मामले में दल ने विवि के उच्चाधिकारियों को प्रकरण के बारे में बताया है। विवि ने भी उड़ाका दल को केंद्रों में प्रवेश के लिए आदेश जारी किए हैं। सदस्यों के अनुसार उक्त महाविद्यालय पर पेपर चल रहे थे। प्रवेश न दिए जाने के मामला काफी गंभीर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें