फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 करोड़ के विकास कार्यों से सुधरेगी नगर की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
11 करोड़ के विकास कार्यों से सुधरेगी नगर की हालत
विज्ञापन

बुलंदशहर। शहर के सौंदर्यीकरण में नगर पालिका करीब 11 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च करेगी। शहर की सड़कों का चौड़ीकरण, डिवाइडर लगाने और नए स्तर से बनाने का कार्य किया जाएगा। तीन चौराहों का चौड़ीकरण होगा।
नगर पालिका अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल शहर में करीब 4.37 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण किया जाएगा। करीब तीन करोड़ की लागत से पार्कों के सौंदर्यीकरण, फव्वारा लगाने और 3.69 करोड़ की लागत से शहर में विभिन्न स्थानों पर छोटी नाली और नाला निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। करीब सात करोड़ के कार्यों के लिए ठेकेदार के साथ अनुबंध कर लिया है। करीब चार करोड़ के विकास कार्यों को अभी भी अनुबंध का इंतजार है। कार्य शुरू करने के लिए दस जून तक का समय ठेकेदारों को दिया गया है।
विज्ञापन

समय पर अनुबंध न करने पर टेंडर होगा निरस्त
सड़क निर्माण, चौड़ीकरण और नाला निर्माण के लिए टेंडर जारी करने के बाद भी कई ठेकेदारों ने अभी तक अनुबंध नहीं किया है। नगर पालिका अध्यक्ष ने ऐसे ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस के बाद भी वह अनुबंध नहीं करते हैं तो उनका टेंडर निरस्त करते हुए अन्य ठेकेदारों से कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में होने वाले मुख्य कार्य
- लल्ला बाबू चौराहा से खुर्जा टेंपो स्टैंड तक सड़क चौड़ीकरण व डिवाइडर निर्माण
- रोडवेज वर्कशॉप से मामन चौकी तक सड़क चौड़ीकरण व डिवाइडर निर्माण
- धमैड़ा मोड़ से धमैड़ा अड्डा तिराहा नयागांव तक सड़क चौड़ीकरण व पुलिया निर्माण
- लल्ला बाबू चौराहे से जज कंपाउंड तक सड़क चौड़ीकरण व डिवाइडर निर्माण
- यमुनापुरम कॉलोनी में मुख्य सड़क का चौड़ीकरण व डिवाइडर निर्माण
सड़कों के चौड़ीकरण और डिवाइडर लगाने का कार्य किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश ठेकेदारों को दिए गए हैं। - मनोज गर्ग, अध्यक्ष, नगर पालिका बुलंदशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें